Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 : बिहार के युवाओं को हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 मिलेंगे, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026

बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उन्हें काम का व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बिहार के योग्य युवाओं को सरकारी और निजी संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जाता है। इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 तक आर्थिक सहायता (Stipend) मिलती है।

यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह योजना आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 के बारे मे पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 : Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना
अंग्रेजी नामMukhyamantri Pratigya Yojana
राज्यबिहार
संबंधित सरकारबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार के योग्य युवा
योजना का उद्देश्ययुवाओं को इंटर्नशिप का अवसर देना
आयु सीमा18 से 28 वर्ष
मासिक सहायता राशि₹4,000 से ₹6,000
इंटर्नशिप अवधि3 से 12 महीने तक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmpratigya.bihar.gov.in

Age Limit Details

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 में कितने रुपये मिलेंगे?

शैक्षणिक योग्यताप्रतिमाह सहायता राशि
12वीं पास₹4,000
ITI / Diploma / निर्धारित Skill Course₹5,000
Graduation / Post Graduation₹6,000

Mukhyamantri Pratigya Yojana के प्रमुख लाभ

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का उद्देश्य युवाओं को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए जरूरी अनुभव और कौशल उपलब्ध कराना भी है।

  • युवाओं को हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 तक आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • सरकारी और निजी संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगी।
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद काम का वास्तविक अनुभव प्राप्त होगा।
  • युवाओं के कौशल और कार्यक्षमता में सुधार होगा।
  • नौकरी के लिए आवश्यक व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
  • बिहार से बाहर इंटर्नशिप करने पर अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगा।
  • इंटर्नशिप के माध्यम से करियर की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा।

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 : Eligibility Criteria

पात्रता का विवरणनिर्धारित शर्त
निवासबिहार का स्थायी निवासी
आयु18 से 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता12वीं, ITI, Diploma, Graduation या Post Graduation
आधार कार्डआवश्यक
इंटर्नशिपयोजना के निर्धारित नियमों के अनुसार

Required Documents For Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026

  • आधार कार्ड
  • बिहार निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ITI या Diploma प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • Graduation या Post Graduation की मार्कशीट (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

Internship Duration : इंटर्नशिप कितने महीने की होगी?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को कम से कम 3 महीने और अधिकतम 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान उम्मीदवार संबंधित संस्थान में काम करना सीखेंगे और अपने क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इंटर्नशिप की वास्तविक अवधि उम्मीदवार के चयन, संस्थान और योजना के नियमों पर निर्भर करेगी।

Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 Online Apply Kaise Kare?

अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं और ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmpratigya.bihar.gov.in/ खोलें।
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध New Registration विकल्प को चुनें।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 (1)
  • अब निर्धारित स्थान पर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
  • फिर OTP दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026
  • अब पूरा होने के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विवरण भरें।
  • इसके बाद उपलब्ध विकल्पों के अनुसार अपनी पसंद के इंटर्नशिप क्षेत्र या ट्रेड का चयन करें।
  • फिर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को Final Submit कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Links

Apply Online LinkClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs – PM Awas Yojana Status Check 2026

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में 12वीं पास को कितने रुपये मिलेंगे?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में 12वीं पास योग्य उम्मीदवारों को इंटर्नशिप के दौरान ₹4,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड देने का प्रावधान बताया गया है।

ग्रेजुएशन पास युवाओं को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

Graduation और Post Graduation पास योग्य उम्मीदवारों को ₹6,000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल सकती है।

क्या बिहार से बाहर इंटर्नशिप करने पर अतिरिक्त पैसा मिलेगा?

हां, उपलब्ध योजना की जानकारी के अनुसार बिहार से बाहर इंटर्नशिप करने वाले पात्र युवाओं को पूरी इंटर्नशिप अवधि के दौरान ₹5,000 प्रतिमाह अतिरिक्त सहायता दी जाती है।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में PM Awas Yojana Status Check 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment