Bihar Khad Booking Online 2026 : बिहार में यूरिया, DAP और NPK खाद की ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें?

Bihar Khad Booking Online

Bihar Khad Booking Online 2026: बिहार के किसानों के लिए खाद की बुकिंग अब ऑनलाइन माध्यम से करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान Urea, DAP और NPK जैसी खाद की बुकिंग मोबाइल के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए Framework for Fertilizer Sale (FFS) पोर्टल की सुविधा दी गई है।

बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान को Booking Pass और QR Code मिलता है, जिसकी मदद से नजदीकी खाद दुकान से खाद प्राप्त की जा सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bihar Khad Booking Online कैसे करें? ये सब जानने के लेख को अंत तक पढे।

Bihar Khad Booking Online 2026 : Overview

लेख का नामBihar Khad Booking Online 2026
विभाग का नामकृषि विभाग, बिहार सरकार
खाद का प्रकारयूरिया, DAP, NPK आदि
बुकिंग का माध्यमऑनलाइन
प्लेटफॉर्मFramework for Fertilizer Sale (FFS)
पहचानआधार कार्ड / Farmer ID
खाद प्राप्त करने का तरीकाQR Code / Booking Pass
राज्यबिहार
आधिकारिक पोर्टलhttps://fsas.agriwelfare.gov.in/fertilizer/#/

बिहार में खाद की ऑनलाइन बुकिंग कौन कर सकता है?

  • Farmer ID वाले किसान अपनी Farmer ID से लॉगिन कर सकते हैं।
  • आधार कार्ड के माध्यम से भी पहचान सत्यापन का विकल्प उपलब्ध है।
  • बटाईदार किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।
  • जिन किसानों की जमीन उनके नाम पर दर्ज नहीं है, उनसे खेत का खाता नंबर, खेती का रकबा और फसल का विवरण मांगा जा सकता है।

Bihar Khad Booking के लिए जरूरी दस्तावेज

बिहार खाद ऑनलाइन बुकिंग करते समय निम्नलिखित जानकारी अपने पास रखें।

  • आधार कार्ड
  • Farmer ID (यदि उपलब्ध हो)
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • खेत का खाता एवं खेसरा नंबर (यदि मांगा जाए)
  • खेती का रकबा
  • फसल का विवरण
  • चालू मोबाइल नंबर
See also  Smart PDS Ration Card Member Add 2026 : बिहार राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम ऑनलाइन कैसे जोड़ें?

Bihar Khad Booking Online 2026 कैसे करें?

अगर आप भी Bihar Khad Booking Online करना चाहते है तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले FFS के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद पोर्टल पर अपना आधार नंबर दर्ज करें और Get OTP पर क्लिक करें।
  • अब आधार रजिस्टर मोबाइल पर प्राप्त OTP डालकर अपना सत्यापन पूरा करें।
  • इसके बाद Mobile Number डालकर फिर से OTP वेरीफाई कर लेना है।
  • फिर लॉगिन करने के बाद Apply Fertilizer विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब No Modify Products / Quantities विकल्प चुनें।
  • इसके बाद उपलब्ध खाद की सूची में से अपनी जरूरत के अनुसार यूरिया, DAP या NPK का चयन करें।
  • इसके बाद Proceed to Booking पर क्लिक करें।
  • अब Generate Booking Pass विकल्प पर क्लिक करके अपनी बुकिंग पूरी करें।
  • फिर बुकिंग पूरी होने के बाद प्राप्त Booking Pass या QR Code सुरक्षित रख लें।
  • इसके बाद अपने नजदीकी खाद विक्रेता के पास जाकर QR Code दिखाएं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त करें।

Important Links

Fertilizer Booking LinkClick Here
FSAS Official WebsiteClick Here
Official FFS Android AppClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Bihar Khad Booking Online 2026

बिहार में कौन-कौन सी खाद ऑनलाइन बुक कर सकते हैं?

यूरिया, DAP और NPK जैसी खाद की बुकिंग की जा सकती है।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Khad Booking Online 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment