
Bihar Bijli New Connection Apply Online 2027: अगर आप बिहार में रहते हैं और अपने घर, दुकान या किसी अन्य परिसर में नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार में बिजली कनेक्शन की सुविधा SBPDCL और NBPDCL के माध्यम से दी जाती है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं, आवेदन शुल्क कैसे पता करें? और आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया नीचे आसान भाषा में समझाई गई है। ये सब जानने के लेख को अंत तक पढे।
Bihar Bijli New Connection 2027 : Overview
| योजना / सेवा का नाम | Bihar New Electricity Connection |
| राज्य | बिहार |
| संबंधित विभाग | बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) |
| उत्तरी बिहार की बिजली कंपनी | NBPDCL |
| दक्षिणी बिहार की बिजली कंपनी | SBPDCL |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| मोबाइल ऐप | Suvidha Bihar App |
| कनेक्शन का प्रकार | LT New Connection |
| आधिकारिक पोर्टल | hargharbijli.bsphcl.co.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 1912 |
बिहार में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियां
बिहार में बिजली वितरण का काम दो अलग-अलग कंपनियों द्वारा किया जाता है। आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपका जिला किस कंपनी के अंतर्गत आता है।
- NBPDCL (North Bihar Power Distribution Company Limited): यह उत्तरी बिहार के क्षेत्रों में बिजली वितरण करती है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और सारण जैसे जिले इसके अंतर्गत आते हैं।
- SBPDCL (South Bihar Power Distribution Company Limited): यह दक्षिणी बिहार के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई करती है। पटना, गया, भागलपुर और मुंगेर जैसे जिले इसके अंतर्गत आते हैं।
आप अपने क्षेत्र की संबंधित बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Bijli New Connection के लिए जरूरी दस्तावेज
नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करते समय पहचान और परिसर से संबंधित दस्तावेजों की जरूरत होती है।
10 किलोवाट तक के नए कनेक्शन के लिए 21 जुलाई 2025 के बिहार गजट में दो अनिवार्य दस्तावेज बताए गए हैं।
- आवेदक का पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट)।
- परिसर पर मालिकाना हक या कब्जे का प्रमाण। ऐसा प्रमाण उपलब्ध नहीं होने पर पहचान प्रमाण में इस्तेमाल न किया गया कोई अन्य पता प्रमाण दिया जा सकता है।
इसके अलावा, आवेदन पोर्टल पर मांगी गई जानकारी के अनुसार फोटो, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य विवरण तैयार रखें। अधिक लोड वाले कनेक्शन के लिए अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसलिए फॉर्म भरते समय पोर्टल पर दिए गए निर्देश जरूर देखें।
Bihar Bijli New Connection Online Apply 2027 कैसे करें?
अगर आप भी Bihar Bijli New Connection Online Apply करना चाहते है तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने क्षेत्र के अनुसार SBPDCL या NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध WSS Portal / New Connection के विकल्प पर क्लिक करें।

- फिर इसके बाद Apply New Connection के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply for LT New Connection का विकल्प चुनें।

- अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता और परिसर से संबंधित सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।

- फिर कनेक्शन का प्रकार और आवश्यक लोड (KW) दर्ज करें। मांगे गए दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
- अब फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद Review & Submit के माध्यम से आवेदन फाइनल सबमिट कर दें।
- इसके बाद आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद मिलने वाला Reference Number या Registration Number सुरक्षित रख लें। आगे आवेदन की स्थिति देखने में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Bihar Bijli New Connection Application Fee कितनी लगेगी?
नया बिजली कनेक्शन लेने का शुल्क कनेक्शन के प्रकार, स्वीकृत लोड और लागू नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए किसी निश्चित राशि को सभी आवेदकों के लिए समान नहीं माना जाना चाहिए। आवेदन करते समय आधिकारिक पोर्टल पर दिखाई गई फीस और भुगतान निर्देश देखें। यदि Demand Note या भुगतान की मांग जारी होती है, तो उसका भुगतान केवल आधिकारिक माध्यम से करें और रसीद सुरक्षित रखें।
Bihar Bijli New Connection Status Check कैसे करें?
यदि आपने नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और उसका स्टेटस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके अपनाएं।
- अपने क्षेत्र की NBPDCL या SBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और WSS Portal खोलें।

- फिर इसके बाद Apply New Connection के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पोर्टल पर New Application Status या आवेदन की स्थिति देखने वाला विकल्प चुनें।

- अब उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक जैसे, Mobile Number, Reference Number या CA Number को चुनें।

- फिर चुने गए विकल्प के अनुसार संबंधित नंबर दर्ज करें और Search पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।
- यहां से आप जान सकते हैं कि आवेदन किस प्रक्रिया में है और आगे क्या कार्रवाई बाकी है।
नया बिजली कनेक्शन मिलने में कितना समय लगता है?
बिहार के 21 जुलाई 2025 के विद्युत आपूर्ति नियमों में, सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ आवेदन पूरा होने के बाद कनेक्शन देने के लिए सामान्य समय-सीमा निर्धारित की गई है।
| क्षेत्र | निर्धारित समय-सीमा |
| महानगर क्षेत्र | 3 दिन |
| अन्य नगरपालिका क्षेत्र | 7 दिन |
| ग्रामीण क्षेत्र | 15 दिन |
बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- आवेदन में अपना नाम और पता सही-सही भरें।
- सही बिजली वितरण कंपनी की वेबसाइट से ही आवेदन करें।
- दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य अपलोड करें।
- जरूरत के अनुसार ही बिजली लोड (KW) चुनें।
- आवेदन जमा करने के बाद Reference Number सुरक्षित रखें।
- शुल्क का भुगतान केवल आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत माध्यम से करें।
- किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट को अतिरिक्त पैसे न दें।
Important Links
| South Bihar WSS Portal Link | Click Here |
| SBPDCL (New Connection) | Click Here |
| SBPDCL (Connection Status Check) | Click Here |
| North Bihar WSS Portal | Click here |
| NBPDCL (New Connection) | Click here |
| NBPDCL (Connection Status Check) | Click here |
| South Bihar Official Website | Click here |
| North Bihar Official Website | Click here |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Home Page | Click Here |
FAQs – Bihar Bijli New Connection 2027
बिहार में नया बिजली कनेक्शन ऑनलाइन कैसे लें?
अपने क्षेत्र की SBPDCL या NBPDCL वेबसाइट के WSS Portal पर जाकर Apply New Connection विकल्प से आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में नया बिजली कनेक्शन मिलने में कितने दिन लगते हैं?
निर्धारित नियमों के अनुसार महानगर में 3 दिन, अन्य नगरपालिका क्षेत्रों में 7 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 दिन की समय-सीमा है। विशेष परिस्थितियों में समय बढ़ सकता है।
क्या मोबाइल से नया बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हां, आप मोबाइल ब्राउजर या उपलब्ध Suvidha Bihar App के माध्यम से बिजली संबंधी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
निष्कर्ष :-
दोस्तों इस लेख में Bihar Bijli New Connection 2027 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।