Bihar Jati Certificate Online Apply 2026 : घर बैठे बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करना सीखें

Bihar Caste Certificate Online Guide

Bihar Jati Certificate Online Apply 2026: बिहार सरकार ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब राज्य के नागरिक घर बैठे RTPS Service Plus पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी नौकरी में आरक्षण, स्कूल-कॉलेज में नामांकन, छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए होती है।

अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और अपना नया जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख में बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, नए बदलाव, पात्रता, स्टेटस चेक और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का तरीका जान सकते हैं। अगर आप इन सब के बारे मे जानना चाहते है तो पोस्ट पर बने रहे।

Bihar Jati Certificate Online Apply 2026 : Overview

लेख का नामJati Certificate Online Apply Bihar 2026
प्रमाण पत्र का नामबिहार जाति प्रमाण पत्र
संबंधित विभागसामान्य प्रशासन विभाग, बिहार
राज्यबिहार
लाभार्थीबिहार के पात्र नागरिक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
प्रमाण पत्र का स्तरअंचल, अनुमंडल एवं जिला
आवेदन शुल्कपोर्टल पर उपलब्ध निर्देश के अनुसार
आवेदन की स्थितिऑनलाइन
प्रमाण पत्र डाउनलोडऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलhttps://serviceonline.bihar.gov.in/

Bihar Jati Certificate 2026 में नए बदलाव और जरूरी बातें

बिहार के RTPS Service Plus पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र के आवेदन और दस्तावेजों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। आवेदन करने से पहले इन बातों को समझना जरूरी है।

  • आधार कार्ड अकेला जाति का प्रमाण नहीं है: आधार कार्ड का उपयोग पहचान सत्यापन के लिए हो सकता है, लेकिन इससे जाति की पुष्टि नहीं होती।
  • पिता या पूर्वजों के दस्तावेज महत्वपूर्ण हैं: जाति के प्रमाण के लिए पिता या पूर्वजों से संबंधित राजस्व अभिलेख मांगे जा सकते हैं।
  • पुराने जाति प्रमाण पत्र उपयोगी हैं: परिवार के किसी सदस्य का पहले से बना जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध हो तो उसे तैयार रखें।
  • भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं: खतियान, दानपत्र और अन्य राजस्व अभिलेख जाति के साक्ष्य के रूप में उपयोगी हो सकते हैं।
  • स्थल निरीक्षण का विकल्प: यदि संबंधित राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं, तो अंचल स्तर के आवेदन में स्थल निरीक्षण का अनुरोध करने का विकल्प दिया गया है।
  • पुराने आवेदन की जानकारी का उपयोग: पोर्टल के नवीनतम निर्देशों के अनुसार, पहले से जारी आवेदन संदर्भ संख्या और आवेदक के नाम के आधार पर कुछ सेवाओं में दोबारा पूरी जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ सकती।
See also  Ayushman Card Me Name Kaise Jode 2026 : आयुष्मान कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

बिहार जाति सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज

बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना चाहिए:

  • आधार कार्ड – आवेदक की पहचान के लिए।
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज – उपलब्ध होने पर।
  • खतियान – पूर्वजों या परिवार से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड।
  • वंशावली – परिवार की वंश संबंधी जानकारी।
  • पिता का जाति प्रमाण पत्र – उपलब्ध होने पर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो – यदि आवेदन में मांगी जाए।
  • मोबाइल नंबर – OTP और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए।
  • ईमेल आईडी – यदि आवश्यक हो।
  • अन्य संबंधित दस्तावेज – विभाग या अंचल कार्यालय द्वारा मांगे जाने पर।

How to Apply Online Bihar Jati Certificate 2026?

यदि आप बिहार जाति प्रमाण पत्र घर बैठे बनवाना चाहते हैं, तो RTPS Service Plus पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार ServicePlus की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step-2. वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध सेवाओं में सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित विकल्प देखें।

Step-3. इसके बाद जाति प्रमाण-पत्र का निर्गमन सेवा को चुनें।

Step-4. अब आपके सामने प्रमाण पत्र जारी करने के स्तर का विकल्प आ सकता है। बिहार में Jati Certificate के लिए मुख्य रूप से तीन स्तर उपलब्ध हैं।

  • अंचल स्तर (RO Level)
  • अनुमंडल स्तर (SDO Level)
  • जिला स्तर (DM Level)

Step-5. इसके बाद सेवा का चयन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

Step-6. अब फॉर्म में जाति के साक्ष्य के लिए उपलब्ध दस्तावेजों का चयन करें। खतियान, दानपत्र, भूमि संबंधी रिकॉर्ड या अन्य उपलब्ध राजस्व अभिलेख की जानकारी दें।

See also  CSC ID Forget 2026 : CSC ID और Password भूल गए? अपनी CSC ID और नया पासवर्ड बनाएं

Step-7. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई Self Declaration को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवश्यक सहमति दें। इसके बाद कार्यालय और स्थान से संबंधित जानकारी भरें।

Step-8. अब आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और आकार में अपलोड करें।

Step-9. इसके बाद सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।

Step-10. अब आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको Application Number या Acknowledgement Slip प्राप्त होगी।

Bihar Jati Certificate Application Status Check कैसे करें?

यदि आपने बिहार जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका प्रमाण पत्र बना है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले RTPS Service Plus की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • अब आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Application Status पेज खुल जाएगा।
  • अब अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  • फिर मांगी गई अन्य जानकारी और कैप्चा भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

Bihar Jati Certificate Download कैसे करें?

यदि आपका बिहार जाति प्रमाण पत्र जारी हो चुका है, तो आप उसे RTPS Service Plus पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • फिर होम पेज पर उपलब्ध नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • फिर मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • यहाँ आवश्यक सत्यापन पूरा करें।
  • इसके बाद Download विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका निवास प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
See also  Bihar Ration Card Status Check Online 2026 : Track Your Application Ration Card Application 2026

डाउनलोड किए गए प्रमाण पत्र को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रखें। जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Important Links

Online Apply LinkClick Here
Online Status Check LinkClick Here
Certificate Download LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Jati Certificate Apply 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment