
PAN Card Apply Online 2026: अगर अभी तक आपका पैन कार्ड नहीं बना है और आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से नया PAN Card बनवाना चाहते हैं, तो अब आपको किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या Protean PAN पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में PAN Card Apply Online 2026, आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पात्रता की जानकारी दी गई है। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।
PAN Card Apply Online 2026 : Overview
| आर्टिकल का नाम | PAN Card Kaise Banaye 2026 |
| कार्ड का नाम | Permanent Account Number |
| जारी करने वाला विभाग | Income Tax Department |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन कौन कर सकता है? | पात्र भारतीय नागरिक |
| सामान्य आवेदन फॉर्म | Form 93 |
| Instant e-PAN शुल्क | बिल्कुल निःशुल्क |
| सामान्य आवेदन शुल्क | ₹101 / ₹107, आवेदन के तरीके के अनुसार |
| आधिकारिक वेबसाइट | incometax.gov.in / proteantech.in |
PAN Card क्या है?
PAN Card का पूरा नाम Permanent Account Number है। यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जिसमें अंग्रेजी अक्षर और अंक शामिल होते हैं। PAN का उपयोग बैंकिंग, आयकर रिटर्न दाखिल करने, वित्तीय लेनदेन और अन्य जरूरी सरकारी एवं आर्थिक कार्यों में किया जाता है।
आज के समय में बैंक खाता खोलने, बड़ी वित्तीय गतिविधियों और कई सरकारी सेवाओं में PAN Card की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए जिन लोगों का अभी तक पैन कार्ड नहीं बना है, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PAN Card Apply Online 2026 Required Documents
1 अप्रैल 2026 से PAN आवेदन के लिए नए फॉर्म और दस्तावेज संबंधी नियम लागू हैं। सामान्य आवेदन में पहचान, पता और जन्मतिथि का प्रमाण देना होता है।
| दस्तावेज का प्रकार | मान्य दस्तावेज के उदाहरण |
| पहचान प्रमाण | आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस |
| पता प्रमाण | आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस |
| जन्मतिथि प्रमाण | जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस |
PAN Card Application Fee 2026
PAN Card बनवाने का शुल्क आवेदन के तरीके और फिजिकल कार्ड की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग है।
| आवेदन का प्रकार | शुल्क |
| Paper Application + Physical PAN Card (भारतीय पता) | ₹107 |
| Digital Application + Physical PAN Card (भारतीय पता) | ₹101 |
| Paper Application बिना Physical Card | ₹72 |
| Digital Application बिना Physical Card | ₹66 |
| Instant e-PAN | बिल्कुल मुफ्त |
How to Apply Online PAN Card 2026?
अगर आप सामान्य PAN Card बनवाना चाहते हैं, तो Protean की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 1 अप्रैल 2026 से भारतीय नागरिकों के नए PAN आवेदन के लिए Form 93 निर्धारित है।
- सबसे पहले PAN Card की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- फिर होम पेज पर Apply Online या New PAN Application का विकल्प चुनें।
- अब भारतीय नागरिक के नए PAN आवेदन के लिए Form 93 का विकल्प चुनें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य विवरण भरें।

- फिर आवेदन का तरीका चुनें। उपलब्ध विकल्पों में Digital e-KYC/e-Sign या स्कैन किए गए दस्तावेजों के माध्यम से आवेदन शामिल हो सकते हैं।

- इसके बाद अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पते से संबंधित विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

- फिर आवश्यक होने पर फोटो, हस्ताक्षर और पहचान, पता एवं जन्मतिथि के प्रमाण अपलोड करें।

- इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

- फिर सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन Submit कर दें।
- अंत आवेदन सफल होने पर प्राप्त Acknowledgement Number और रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Instant e-PAN Card घर बैठे फ्री में कैसे बनाएं?
- सबसे पहले https://www.incometax.gov.in/ पर जाएं।

- फिर होम पेज पर Quick Links में Instant e-PAN पर क्लिक करें।

- अब Get New e-PAN विकल्प चुनें।

- इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- फिर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से सत्यापन करें।

- इसके बाद DigiLocker के माध्यम से जन्मतिथि का प्रमाण उपलब्ध कराएं।
- फिर मांगी गई सहमति देकर आवेदन Submit करें।
- अंत आवेदन सफल होने पर Acknowledgement Number प्राप्त होगा।
इस प्रकार आप घर बैठे निःशुल्क Instant e-PAN के लिए आवेदन कर सकते हैं।
How to Check PAN Card Status Check 2026?
यदि आपने PAN Card के लिए आवेदन कर दिया है और उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।
- सबसे पहले Protean PAN Status Tracking की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर Application Type में PAN का विकल्प चुनें।
- अब अपना 15 अंकों का Acknowledgement Number दर्ज करें।

- फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाला Captcha Code भरें।
- अब Submit बटन पर क्लिक करें।
- अंत आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Instant e-PAN का स्टेटस कैसे देखें?
यदि आपने Instant e-PAN के लिए आवेदन किया है, तो Income Tax की वेबसाइट पर Instant e-PAN के अंतर्गत Check Status / Download e-PAN विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर और OTP के माध्यम से स्टेटस देख सकते हैं।
Important Links
| Apply Online Link | Click Here |
| PAN Card Status Check | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Home Page | Click Here |
FAQs – PAN Card Apply Online 2026
क्या Instant e-PAN और Physical PAN Card एक ही होते हैं?
Instant e-PAN डिजिटल रूप में जारी किया जाता है और यह वैध PAN होता है। फिजिकल PAN कार्ड अलग से प्रिंट होकर डाक के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
क्या मोबाइल से PAN Card बना सकते हैं?
हां, आप मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से Income Tax Department या Protean की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या एक व्यक्ति दो PAN Card बनवा सकता है?
नहीं, एक व्यक्ति के पास एक से अधिक PAN रखना या इस्तेमाल करना नियमों के विरुद्ध है।
निष्कर्ष :-
दोस्तों इस लेख में PAN Card Apply Online 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।