Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27: ऑनलाइन आवेदन, 75% सब्सिडी, पात्रता और पूरी जानकारी

Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27: बिहार सरकार के कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से नारियल पौधा वितरण योजना के तहत पात्र लोगों को अनुदानित दर पर नारियल के पौधे उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस योजना के अंतर्गत एक पौधे की निर्धारित लागत ₹115 है, जिस पर 75% यानी ₹86.25 की सरकारी सहायता निर्धारित की गई है।

इच्छुक आवेदक अपनी जमीन, बाड़ी या खेत में नारियल के पौधे लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में योजना की पात्रता, सब्सिडी, पौधों की संख्या, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है।

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27 – Overview

योजना का नामबिहार नारियल पौधा वितरण योजना 2026-27
संबंधित विभागकृषि विभाग, उद्यान निदेशालय, बिहार
योजना का प्रकारबिहार सरकार की योजना
वित्तीय वर्ष2026-27
लाभअनुदानित दर पर नारियल के पौधे
प्रति पौधा निर्धारित लागत₹115
सरकारी अनुदान75%
प्रति पौधा सरकारी सहायता₹86.25
लाभार्थी का अंश₹28.75 प्रति पौधा
न्यूनतम पौधों की संख्या5
अधिकतम पौधों की संख्या712
प्रति हेक्टेयर पौधारोपण मानक178 पौधे
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhorticulture.bihar.gov.in

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27 क्या है?

बिहार नारियल पौधा वितरण योजना राज्य में नारियल के पौधारोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र किसानों और अन्य इच्छुक लाभार्थियों को निर्धारित लागत पर नारियल के पौधे उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

योजना के अंतर्गत लाभार्थी को पौधों की पूरी कीमत का भुगतान नहीं करना पड़ता है। निर्धारित इकाई लागत पर सरकार की ओर से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है और शेष राशि लाभार्थी को जमा करनी होती है।

जो लोग अपने खेत, बाड़ी या उपलब्ध जमीन पर नारियल के पौधे लगाना चाहते हैं, वे निर्धारित शर्तों को पूरा करके योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को पढ़ना जरूरी है।

Application Fee For Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27

  • प्रति पौधा निर्धारित लागत: ₹115
  • सरकारी अनुदान: ₹86.25 प्रति पौधा
  • लाभार्थी का अंश: ₹28.75 प्रति पौधा

Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27 में कितनी सब्सिडी मिलेगी?

लागत का विवरणराशि
पौधे के उत्पादन की लागत₹100
जिला परिवहन व्यय₹15
कुल निर्धारित लागत₹115
सरकारी अनुदान की दर75%
प्रति पौधा सरकारी सहायता₹86.25
प्रति पौधा लाभार्थी का अंश₹28.75

कितने नारियल के पौधे मिलेंगे?

विवरणनिर्धारित संख्या
न्यूनतम पौधे5
अधिकतम पौधे712
प्रति हेक्टेयर पौधारोपण मानक178
अधिकतम क्षेत्रफल के अनुसार समतुल्य संख्या4 हेक्टेयर तक

Eligibility Criteria for Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27

  • आवेदक के पास नारियल के पौधे लगाने के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध होनी चाहिए।
  • पौधों को अपनी जमीन, बाड़ी, किचेन गार्डन या खेत में लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए भूमि-स्वामित्व या जमीन की राजस्व रसीद प्रस्तुत करनी होगी।
  • यदि जमीन की राजस्व रसीद पर आवेदक का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं है, तो वंशावली संलग्न करनी होगी।
  • शहरी क्षेत्र के इच्छुक व्यक्ति भी निर्धारित भूमि संबंधी शर्तों को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं।
  • पौधों की उपलब्धता और वितरण संबंधित विभाग के नियमों के अनुसार होगा।
  • आवेदन में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए और मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

Documents Required of Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27

  • भूमि-स्वामित्व प्रमाणपत्र या जमीन की राजस्व रसीद।
  • यदि राजस्व रसीद पर आवेदक का नाम स्पष्ट नहीं है, तो वंशावली।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी जाने वाली व्यक्तिगत और भूमि संबंधी जानकारी।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक बताए गए अन्य दस्तावेज, यदि लागू हों।

How to Apply Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का विकल्प चुनें।
  • फिर सूची में नारियल पौधा वितरण योजना 2026-27 पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद जमीन की राजस्व रसीद और अन्य जरूरी दस्तावेजों का विवरण दर्ज करें।
  • फिर फॉर्म में भरी गई जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  • अंत मे आवेदन संख्या या रसीद मिले, तो उसे सुरक्षित रख लें।

Important Links

Online Application FormClick Here
Directorate of Horticulture, BiharClick Here
Agriculture Department, BiharClick Here
Home PageClick Here

FAQ – Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27

Bihar Nariyal Paudha Vitran Yojana 2026-27 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in है।

बिहार नारियल पौधा योजना में सरकार कितने प्रतिशत अनुदान देती है?

उपलब्ध योजना विवरण के अनुसार नारियल के पौधों की निर्धारित इकाई लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।

Leave a Comment