Begusarai Ration Dealer Vacancy 2026 : Offline Apply Start

बिहार सरकार के समाहरणालय बेगूसराय, जिला आपूर्ति कार्यालय की ओर से जन वितरण प्रणाली (PDS) की उचित मूल्य दुकानों के लिए नई अनुज्ञप्ति जारी करने हेतु विज्ञापन संख्या 02/2026 जारी किया गया है। इस विज्ञापन के तहत बेगूसराय अनुमंडल में कुल 73 राशन दुकानों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक और योग्य व्यक्ति, स्वयं सहायता समूह तथा संबंधित समितियां निर्धारित आवेदन डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आइये आपको इस पोस्ट में Bihar PDS Dealer Vacancy 2026, आवेदन, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, आयु सीमा, परीक्षा और कार्यानुभव आदि जानकारी साझा करेंगे।

Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 02 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

Eligibility Criteria

Begusarai Ration PDS दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • आवेदक का मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है।
  • आवेदक वयस्क होना चाहिए।
  • कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक संबंधित पंचायत या वार्ड का निवासी होने का लाभ लेना चाहता है, तो उसे आवासीय प्रमाण-पत्र देना होगा।
  • दुकान के संचालन के लिए भंडारण एवं वितरण स्थल का विवरण आवेदन में देना होगा।

Vacancy Details

बेगूसराय अनुमंडल में जन वितरण प्रणाली की कुल 73 उचित मूल्य दुकानों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं।

विवरणरिक्तियां
कुल दुकानें73
महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण24
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण03

How to Apply Bihar PDS Dealer Vacancy 2026

बेगूसराय राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से निबंधित डाक द्वारा करना होगा। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय के कार्यालय में भेजना है।

  • सबसे पहले बेगूसराय जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर PDS Dealer Vacancy 2026 का आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें।
  • इसके बाद अपनी श्रेणी और पंचायत/वार्ड के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति लगाएं।
  • फिर आवेदन को निर्धारित पते पर निबंधित डाक से भेजें।

आवेदन भेजने का पता:
अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय, बेगूसराय अनुमंडल, जिला बेगूसराय, बिहार।

आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही कार्यालय पहुंचना चाहिए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Required Documents

  • निर्धारित आवेदन फॉर्म
  • मैट्रिक का प्रमाण-पत्र एवं अंकपत्र
  • कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • जाति प्रमाण-पत्र (आरक्षित श्रेणी के लिए)
  • आवासीय प्रमाण-पत्र (संबंधित पंचायत/वार्ड का लाभ लेने के लिए)
  • हाल का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो – 3 प्रति
  • आचरण प्रमाण-पत्र या निर्धारित शपथ-पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • दुकान के भंडारण एवं वितरण स्थल का विवरण
  • विज्ञापन में मांगे गए अन्य शपथ-पत्र

Important Instructions

  • आवेदन केवल निबंधित डाक से स्वीकार किए जाएंगे।
  • विज्ञापन प्रकाशित होने से पहले दिए गए आवेदन पर विचार नहीं होगा।
  • एक संयुक्त परिवार के एक से अधिक सदस्यों को उचित मूल्य की दुकान आवंटित नहीं की जाएगी।
  • कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल के दौरान अनुज्ञप्ति पाने के पात्र नहीं होंगे।
  • आटा चक्की के मालिक और उनके निकटतम संबंधियों को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी।
  • अवयस्क, दिवालिया तथा विज्ञापन में बताई गई अयोग्यता वाले व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकते।
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Full NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here
Begusarai Ration Dealer Vacancy 2026

FAQs –  Begusarai Ration Dealer Vacancy 2026

PDS दुकान के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

आवेदक का कम से कम मैट्रिक पास होना जरूरी है।

Bihar PDS Dealer भर्ती का आवेदन ऑनलाइन करना है या ऑफलाइन?

आवेदन निर्धारित फॉर्म में भरकर निबंधित डाक के माध्यम से भेजना होगा।

क्या कंप्यूटर जानने वाले आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी?

हां, विज्ञापन के अनुसार कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Comment