Bihar Draft Voter List 2027 : बिहार की नई वोटर लिस्ट जारी, गांव और बूथ की PDF ऐसे डाउनलोड करें

Bihar Draft Voter List 2026

Bihar Draft Voter List 2027: बिहार के सभी मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा Special Summary Revision (SSR) 2027 के तहत नई प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अब बिहार के नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे अपने गांव, पंचायत और मतदान केंद्र की वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

इस सूची में अपना नाम, उम्र, पता और अन्य जानकारी भी चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम सूची में नहीं है या किसी प्रकार की गलती है, तो निर्धारित समय के अंदर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस लेख में Bihar Draft Voter List 2027 के बारे में जानकारी देंगे।

Bihar Draft Voter List 2027 : Overview

लेख का नामBihar Draft Voter List 2027
सूची का प्रकारप्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll)
संबंधित विभागनिर्वाचन विभाग, बिहार
पुनरीक्षण प्रक्रियाSpecial Summary Revision (SSR) 2027
योग्यता की निर्धारित तिथि01 जनवरी 2027
ड्राफ्ट लिस्ट जारी12 नवंबर 2026
कुल मतदातालगभग 7.55 करोड़
डाउनलोड प्रक्रियाऑनलाइन
दावा एवं आपत्ति12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026
फाइनल वोटर लिस्ट04 जनवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइटceoelection.bihar.gov.in

Bihar Draft Voter List 2027 क्या है?

बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2027 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई प्रारूप मतदाता सूची है। इसे Special Summary Revision (SSR) 2027 के अंतर्गत तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और योग्य नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए सूची में जरूरी सुधार करना है।

इस सूची में बिहार के लगभग 7.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसमें लगभग 3.99 करोड़ पुरुष, 3.56 करोड़ महिलाएं और 1,489 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

See also  PM Kisan Payment Status Check 2026 : पीएम किसान का पेमेंट स्टेटस यहां से चेक करें, खाते में पैसा आया या नहीं

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद नागरिकों को अपने नाम और व्यक्तिगत जानकारी की जांच करने का अवसर दिया गया है। यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम छूट गया है या किसी मतदाता की जानकारी गलत दर्ज है, तो वह निर्धारित समय के अंदर संबंधित फॉर्म के माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज कर सकता है।

ध्यान दें: यह अभी प्रारूप मतदाता सूची है, अंतिम वोटर लिस्ट नहीं। दावे और आपत्तियों का निपटारा होने के बाद 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Bihar Draft Voter List 2027 : Important Dates

  • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने की तिथि: 12 नवंबर 2026
  • दावा एवं आपत्ति शुरू होने की तिथि: 12 नवंबर 2026
  • दावा एवं आपत्ति की अंतिम तिथि तिथि: 11 दिसंबर 2026
  • दावा एवं आपत्ति का निपटारा की तिथि: 28 दिसंबर 2026 तक
  • फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने की तिथि: 04 जनवरी 2027

Bihar Draft Voter List 2027 : Eligibility Criteria

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने के लिए नागरिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु निर्धारित योग्यता तिथि के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक बिहार के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में गलत तरीके से दोहराया हुआ नहीं होना चाहिए।
  • नए मतदाता अपना नाम शामिल कराने के लिए Form 6 भर सकते हैं।

Bihar Draft Voter List 2027 में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट PDF में मतदाताओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं।

  • मतदाता का नाम
  • पिता या पति का नाम
  • मतदाता की आयु
  • लिंग
  • EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर)
  • मतदान केंद्र की जानकारी
  • भाग संख्या और क्रम संख्या
  • निर्वाचन क्षेत्र का विवरण
See also  Bihar KYP Registration 2026 : बिहार कुशल युवा प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Bihar Draft Voter List 2027 कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपने गांव, पंचायत या मतदान केंद्र की पूरी वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले बिहार निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ceoelection.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर आपको SSR Draft Electoral Roll w.r.t. 01.01.2027 का विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल पर भेजा जा सकता है।
  • अब अपने राज्य के रूप में Bihar का चयन करें।
  • इसके बाद अपना जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनें।
Bihar Draft Voter List 2026
  • अब अपने मतदान केंद्र (Polling Station) या बूथ की जानकारी चुनें।
  • उपलब्ध विकल्पों में अपनी पसंद की भाषा का चयन करें और मांगी गई जानकारी भरें।
  • अब Download या संबंधित PDF विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर चुने गए मतदान केंद्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट PDF खुल जाएगी।
  • अब इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

इस प्रकार आप घर बैठे अपने गांव या मतदान केंद्र की पूरी Bihar Draft Voter List 2027 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Draft Voter List 2027 में अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आप पूरी वोटर लिस्ट डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं और केवल अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन नाम खोजने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Search in Electoral Roll या Search Your Name का विकल्प चुनें।
  • अब EPIC Number के माध्यम से नाम खोजने का विकल्प चुनें।
  • यदि आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तो व्यक्तिगत जानकारी के माध्यम से भी खोज सकते हैं।
  • इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, राज्य और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आपके मतदाता रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी दिखाई देगी।
See also  Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 : बिहार में शौचालय बनवाने के लिए मिलेंगे ₹12,000, ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी

यदि आपका नाम दिखाई देता है, तो अपने नाम और अन्य जानकारियों का मिलान जरूर करें।

Bihar Draft Voter List 2027 में नाम नहीं है तो क्या करें?

यदि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने नाम जोड़ने, हटाने और जानकारी में सुधार कराने के लिए अलग-अलग फॉर्म की सुविधा दी है।

फॉर्म नंबरकिस काम के लिए इस्तेमाल होता है?
Form 6नया नाम जुड़वाने के लिए
Form 7किसी नाम को हटाने या उसके विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने के लिए
Form 8नाम, पता और अन्य जानकारी में सुधार, निवास स्थान बदलने तथा EPIC से संबंधित सेवाओं के लिए

जरूरी बात: आवेदन करने के बाद उसकी स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहें। जरूरत पड़ने पर अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से भी संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Draft Voter List 2027 में नाम जुड़वाने के लिए जरूरी दस्तावेज

नया नाम जुड़वाने या जानकारी में सुधार कराने के लिए आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

  • आधार कार्ड (जहां उपलब्ध हो)
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण से संबंधित दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • मोबाइल नंबर
  • अन्य जरूरी दस्तावेज, जैसा संबंधित फॉर्म में मांगा गया हो।

Important Links

Download PDF LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Bihar Draft Voter List 2027

क्या मोबाइल से बिहार वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं

हां, आप अपने मोबाइल के ब्राउजर से आधिकारिक वेबसाइट खोलकर जिला, विधानसभा और मतदान केंद्र का चयन करके वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2027 में कितने मतदाताओं के नाम हैं?

बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची में लगभग 7.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

Bihar Final Voter List 2027 कब जारी होगी?

बिहार की अंतिम मतदाता सूची 04 जनवरी 2027 को जारी होने के लिए निर्धारित है। इसके बाद मतदाता अंतिम सूची में अपना नाम चेक कर सकेंगे।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Draft Voter List 2027 के बारे मे बताएं है, अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment