Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 : बिहार में शौचालय बनवाने के लिए मिलेंगे ₹12,000, ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026

बिहार के ऐसे ग्रामीण परिवार जिनके घर में अभी तक शौचालय नहीं बना है, उनके लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) सहायता योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को घर में शौचालय बनवाने के लिए आर्थिक सहायता देना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में Bihar Free Sauchalay Yojana 2026, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई गई है। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 : Overview

योजना का नामव्यक्तिगत घरेलू शौचालय सहायता योजना (IHHL)
संबंधित अभियानस्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
संबंधित विभागपेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित विभाग
लाभ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि
लाभार्थीपात्र ग्रामीण परिवार
उद्देश्यघर में शौचालय का निर्माण
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsbm.gov.in

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 क्या है?

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण हेतु सहायता दी जाती है। जिन पात्र परिवारों के पास घर में शौचालय की सुविधा नहीं है, वे इस योजना के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत उपलब्ध जानकारी के अनुसार शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की सहायता राशि दी जाती है। इसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को शौचालय बनवाने में आर्थिक मदद देना है।

See also  Bihar Labour Card Online Apply 2026 : बिहार लेबर कार्ड कैसे बनाएं, जानें पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 के तहत कितनी राशि मिलेगी?

इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को व्यक्तिगत घरेलू शौचालय बनवाने के लिए ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि मिलने की जानकारी दी गई है।

विवरणराशि
शौचालय निर्माण सहायता₹12,000
सहायता का उद्देश्यघरेलू शौचालय निर्माण

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 का लाभ किसे मिलेगा?

Bihar Free Sauchalay Yojana का लाभ ऐसे ग्रामीण परिवारों को दिया जाता है जिनके घर में पहले से शौचालय की सुविधा नहीं है और जो निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं।

  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवार
  • दिव्यांग सदस्य वाले परिवार
  • छोटे एवं सीमांत किसान परिवार
  • अन्य पात्र ग्रामीण परिवार, जो योजना की शर्तें पूरी करते हों।

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026: Eligibility Criteria

  • आवेदक बिहार के ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार के पास पहले से घरेलू शौचालय की सुविधा नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार को योजना के निर्धारित पात्रता नियमों के अंतर्गत आना चाहिए।
  • आवेदक को आवेदन के समय मांगी गई जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
  • योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित सरकारी पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026: जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड (यदि मांगा जाए)
  • पात्रता या श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How To Apply Online Bihar Free Sauchalay Yojana 2026?

अगर आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से शौचालय योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट sbm.gov.in खोलें।
  • फिर होम पेज पर Citizen Corner विकल्प में जाएं।
Bihar Free Sauchalay Yojana 2026
  • अब यहां Application Form for IHHL के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद Citizen Registration पर क्लिक करें।
Bihar Free Sauchalay Yojana 2026
  • फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब उपलब्ध विकल्प में New Application चुनें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म Submit कर दें।
  • आवेदन पूरा होने पर मिलने वाली Reference ID सुरक्षित रख लें।
See also  Bihar Income Certificate Online Apply 2026 : बिहार आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?

Important Links

Apply Online LinkClick Here
Registration Form LinkClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Bihar Free Sauchalay Yojana 2026

Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 के तहत कितने रुपये मिलेंगे?

बिहार फ्री शौचालय योजना के तरत परिवारों को घरेलू शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Bihar Free Sauchalay Yojana के लिए आवेदन कहां करें?

आवेदन से संबंधित सुविधा और जानकारी के लिए स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट sbm.gov.in पर जाएं।

शौचालय योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

शौचालय योजना के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पात्रता से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Free Sauchalay Yojana 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment