
Bihar Income Certificate Online Apply 2026: बिहार सरकार की RTPS सेवा के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आय प्रमाण पत्र की जरूरत छात्रवृत्ति, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, सरकारी योजनाओं और विभिन्न सरकारी कार्यों में पड़ती है।
यदि आप भी बिहार में अपना आय प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख में आवेदन करने का तरीका, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क, प्रमाण पत्र बनने में लगने वाला समय और इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। ये सब जानने के लेख को अंत तक पढे।
Bihar Income Certificate Online Apply 2026 : Overview
| प्रमाण पत्र का नाम | आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) |
| राज्य | बिहार |
| संबंधित विभाग | सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार |
| पोर्टल का नाम | RTPS / ServicePlus |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | सरकारी पोर्टल पर निर्धारित सेवा के अनुसार |
| प्रमाण पत्र का स्तर | अंचल, अनुमंडल एवं जिला स्तर |
| आवेदन करने वाले | बिहार के पात्र नागरिक |
| प्रमाण पत्र की वैधता | संबंधित नियम एवं जारी प्रमाण पत्र पर निर्भर |
| आधिकारिक वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
Bihar Income Certificate बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
बिहार में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें।
- आवेदक का आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण
- आवेदक का चालू मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो या मांगी जाए)
- परिवार की आय से संबंधित प्रमाण या विवरण
- जमीन, खेती या अन्य आय के स्रोत से संबंधित दस्तावेज, यदि लागू हों।
- पासपोर्ट साइज फोटो, यदि आवेदन फॉर्म में मांगी जाए।
- अन्य आवश्यक दस्तावेज, जो पोर्टल पर आवेदन के दौरान मांगे जाएं।
Bihar Income Certificate Online Apply कैसे करें?
अगर आप भी Bihar Income Certificate Online Apply करना चाहते है तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले बिहार RTPS की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं वाले विकल्प को खोलें।
- अब सामान्य प्रशासन विभाग की सेवाओं में आय प्रमाण पत्र का निर्गमन विकल्प चुनें।

- फिर अपनी आवश्यकता के अनुसार अंचल, अनुमंडल या जिला स्तर की सेवा का चयन करें।

- अब आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें आवेदक का नाम, पता, परिवार और आय से संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरें।
- फिर मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। अपलोड करने से पहले यह जांच लें कि सभी दस्तावेज साफ और पढ़ने योग्य हैं।
- इसके बाद भरी गई जानकारी को दोबारा जांचने के बाद फॉर्म Submit कर दें।
- अंत मे आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद मिलने वाली Application Reference Number या रसीद सुरक्षित रख लें। इसकी मदद से आप आगे आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं।
Bihar Income Certificate Status Check कैसे करें?
Bihar Income Certificate ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।
- सबसे पहले RTPS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- इसके बाद होम पेज पर नागरिक अनुभाग (Citizen Section) में जाएं।
- फिर आवेदन की स्थिति देखें (Track Application Status) विकल्प पर क्लिक करें।

- अब Application Reference Number और आवेदन की तारीख जैसी मांगी गई जानकारी भरें।

- फिर आवश्यक विवरण दर्ज करके Submit या Search पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई दे जाएगी।
Bihar Income Certificate Download कैसे करें?
यदि आपने Bihar Income Certificate ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके अपनाएं।
- सबसे पहले RTPS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अब नागरिक अनुभाग में प्रमाण पत्र डाउनलोड करें (Download Certificate) या संबंधित डाउनलोड विकल्प चुनें।

- फिर मांगी गई जानकारी जैसे Application Reference Number दर्ज करें।

- इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर प्रमाण पत्र खोजें।
- फिर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने पर Download विकल्प पर क्लिक करें।
- अब PDF फाइल डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख लें।
Bihar Income Certificate की वैधता कितने समय तक रहती है?
आय प्रमाण पत्र की वैधता हर जगह एक समान मानकर नहीं चलनी चाहिए। इसकी स्वीकार्यता संबंधित विभाग, योजना और जिस उद्देश्य के लिए प्रमाण पत्र मांगा गया है, उसके नियमों पर निर्भर करती है। इसलिए छात्रवृत्ति, एडमिशन या सरकारी योजना में आवेदन करने से पहले संबंधित संस्था द्वारा निर्धारित प्रमाण पत्र की अवधि और जारी करने की तारीख की शर्त जरूर जांच लें।
Bihar Income Certificate बनने में कितना समय लगता है?
आय प्रमाण पत्र जारी होने का समय आवेदन के स्तर और सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर करता है। आवेदन जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी दस्तावेजों और दी गई जानकारी की जांच करते हैं। आवेदन करते समय पोर्टल पर दिखाई गई निर्धारित समय-सीमा को देखें। यदि आवेदन में कोई गलती या दस्तावेज की कमी होती है, तो प्रमाण पत्र जारी होने में अधिक समय लग सकता है।
Important Links
| Online Apply Link | Click Here |
| Self Declaration Form | Click here |
| Income Certificate Download | Click Here |
| Income Certificate Status Check | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Click Here |
| Join Telegram Channel | Click Here |
| Home Page | Click Here |
FAQs – Bihar Income Certificate Online Apply 2026
क्या बिहार में आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
हां, बिहार सरकार के RTPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
क्या आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए RTPS काउंटर जाना जरूरी है?
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी मामले में दस्तावेज सत्यापन या अन्य प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है, तो संबंधित निर्देशों का पालन करना होगा।
आवेदन करने के बाद Reference Number क्यों जरूरी है?
आवेदन करने के बाद Reference Number से आप अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष :-
दोस्तों इस लेख में Bihar Income Certificate Online Apply 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।