Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye 2026 : शादी के बाद महिला का जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाएं

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye 2026: अगर आप शादीशुदा महिला हैं और बिहार में अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती हैं, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। शादी के बाद महिलाओं के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि जाति प्रमाण पत्र मायके के पते से बनेगा या ससुराल के पते से? क्या आवेदन में पति का नाम देना जरूरी है और कौन-कौन से दस्तावेज लगाने होंगे?

इस लेख में हम आपको Bihar ServicePlus Portal के माध्यम से शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया आसान हिंदी में बताएंगे। साथ ही आवेदन, जरूरी दस्तावेज, स्टेटस चेक और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका भी समझेंगे। इसके लिए पोस्ट पर अंत तक बने रहे।

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye 2026 : Overview

आर्टिकल का नामशादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र
प्रमाण पत्रजाति प्रमाण पत्र
राज्यबिहार
संबंधित विभागसामान्य प्रशासन विभाग
लाभार्थीपात्र विवाहित महिलाएं
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन
आवेदन शुल्कऑनलाइन आवेदन निशुल्क
आवेदन पोर्टलServicePlus Bihar
प्रमाण पत्र का स्तरअंचल / अनुमंडल / जिला
अंचल स्तर पर निर्धारित समय10 दिन (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर)
आधिकारिक वेबसाइटserviceonline.bihar.gov.in

शादी के बाद महिला का जाति प्रमाण पत्र किसके नाम से बनेगा?

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार, आरक्षण का लाभ लेने के उद्देश्य से विवाहित महिला का जाति प्रमाण पत्र उसके पिता के नाम और स्थायी पते के आधार पर जारी होना चाहिए, न कि पति के नाम और पते के आधार पर।

इसका मतलब है-

  • महिला की जन्मजात जाति केवल शादी होने से नहीं बदलती है।
  • केवल पति की जाति के आधार पर महिला अपनी जाति का दावा नहीं कर सकती।
  • जाति प्रमाण पत्र के लिए पिता या पूर्वजों से संबंधित जाति के प्रमाण मांगे जा सकते हैं।
  • आरक्षण संबंधी सरकारी कार्यों में पिता का नाम और स्थायी पता महत्वपूर्ण है।
  • आवेदन में पति का नाम भी मांगा जा सकता है, लेकिन इससे जाति निर्धारित नहीं होती।
See also  Driving Licence Kaise Banaye 2026 : घर बैठे Learner Licence Online Apply करें, जानें पूरा प्रोसेस

उदाहरण: यदि किसी महिला का विवाह बिहार के एक जिले से दूसरे जिले में हुआ है, तो आरक्षण के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाते समय उसके पिता के स्थायी पते और जाति से संबंधित प्रमाणों का उपयोग किया जाएगा। वर्तमान वैवाहिक पता अलग होने की जानकारी आवेदन में सही तरीके से देनी चाहिए।

शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

बिहार ServicePlus पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अलग-अलग स्तर निर्धारित हैं।

प्रमाण पत्र का स्तरनिर्धारित समय
अंचल स्तर (CO)10 दिन
अनुमंडल स्तर (SDO)10 दिन
जिला स्तर (DM)10 दिन

यह निर्धारित समय सरकारी छुट्टियों को छोड़कर है। आवेदन में किसी प्रकार की कमी या सत्यापन की आवश्यकता होने पर प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Bihar Jati Praman Patra Eligibility 2026

शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित पात्रता और शर्तों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आवेदिका बिहार की निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका की जाति बिहार सरकार की संबंधित जाति सूची में शामिल होनी चाहिए।
  • जाति की पुष्टि के लिए पिता या पूर्वजों से संबंधित प्रमाण उपलब्ध होना चाहिए।
  • आवेदन में नाम, पता और परिवार से संबंधित जानकारी सही होनी चाहिए।
  • सरकारी अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
  • आरक्षण के लिए आवेदन करने वाली विवाहित महिला को पिता के नाम और स्थायी पते से संबंधित नियमों का पालन करना होगा।

Shadishuda Mahila Jati Praman Patra Required Documents 2026

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें।

  • महिला का आधार कार्ड
  • पिता का आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • पिता या पूर्वजों का जाति संबंधी प्रमाण
  • खतियान या जमीन से संबंधित राजस्व दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि आवश्यक हो)
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • स्व-घोषणा पत्र या अन्य दस्तावेज, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं।
See also  Aadhaar Bank Account Link Kaise Kare 2026 : आधार को बैंक खाते से NPCI में लिंक करें

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye 2026?

अब जानते हैं कि शादीशुदा महिला अपने मोबाइल या लैपटॉप से बिहार में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकती है।

Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार ServicePlus की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Step-2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित सेवाओं को देखें।

Step-3. अब जाति प्रमाण पत्र के निर्गमन का विकल्प चुनें।

Step-4. इसके बाद अब आपके सामने जाति प्रमाण पत्र के लिए अलग-अलग स्तर के विकल्प दिखाई देंगे।

  • जिला स्तर (DM Level)
  • अंचल स्तर (CO Level)
  • अनुमंडल स्तर (SDO Level)

नया आवेदन करने के लिए सामान्यतः अंचल स्तर की सेवा का चयन किया जाता है। अपनी आवश्यकता के अनुसार उचित विकल्प चुनें।

Step-5. अब अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें निम्नलिखित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें:

  • वर्तमान पता
  • आवेदिका का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • पति का नाम (यदि मांगा गया हो)
  • जन्मतिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति एवं उपजाति
  • स्थायी पता

Step-6. अब आवेदन फॉर्म में अपनी जाति, उपजाति और पिता या पूर्वजों से संबंधित जानकारी दर्ज करें।

Step-7. अब मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  • आधार कार्ड
  • पिता या पूर्वजों के राजस्व दस्तावेज
  • जाति से संबंधित प्रमाण
  • निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य मांगे गए दस्तावेज

Step-8. सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद एक बार पूरा आवेदन फॉर्म जांच लें। जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें।

Step-9. फिर आवेदन जमा होने के बाद आपको Acknowledgement Slip या आवेदन संदर्भ संख्या प्राप्त होगी।

See also  PM Awas Yojana List 2026-27: ऑनलाइन नाम चेक करें और जानें कितने रुपये मिलेंगे

इस प्रकार आपका शादीशुदा महिला जाति प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।

Bihar Jati Praman Patra Application Status Check 2026

यदि आपने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है और अब उसका स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ServicePlus Bihar Portal खोलें।
  • इसके बाद होम पेज पर नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • फिर आवेदन की स्थिति देखें (Track Application Status) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  • फिर मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • इसके बाद Submit या संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

Bihar Jati Praman Patra Download Kaise Kare 2026?

  • सबसे पहले बिहार ServicePlus की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • फिर होम पेज पर नागरिक अनुभाग में उपलब्ध प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के विकल्प को चुनें।
  • अब अपना Application Reference Number या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण भरने के बाद संबंधित प्रमाण पत्र खोजें।
  • फिर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने पर Download विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपका जाति प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

इसके अलावा बिहार सरकार के पोर्टल के अनुसार प्रमाण पत्र SMS लिंक, ईमेल, DigiLocker और ServicePlus Inbox के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

Important Links

 Certificate Apply Online Click Here 
Check Application StatusClick Here
Certificate DownloadClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye 2026

शादी के बाद महिला का जाति प्रमाण पत्र किसके नाम से बनेगा?

आरक्षण के उद्देश्य से पिता के नाम और स्थायी पते के आधार पर बनेगा।

शादी के बाद महिला का जाति प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

अंचल स्तर पर निर्धारित समय 10 दिन है, सरकारी छुट्टियों को छोड़कर।

क्या शादीशुदा महिला मोबाइल से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकती है?

हां, बिहार ServicePlus पोर्टल के माध्यम से मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और मोबाइल नंबर तैयार रखें।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye 2026 प्रोसेस के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment