Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार उद्यमी योजना में मिलेंगे ₹10 लाख, ₹5 लाख तक अनुदान, जानें पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Bihar Udyami Yojana 2026: बिहार सरकार द्वारा युवाओं, महिलाओं और नए उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चलाई जाती है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नया उद्योग या व्यवसाय स्थापित करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

इसमें अधिकतम ₹5 लाख तक अनुदान तथा शेष ₹5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण का प्रावधान योजना के संबंधित वर्ग और नियमों के अनुसार है। यदि आप बिहार में अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में Bihar Udyami Yojana 2026, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई गई है। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।

Bihar Udyami Yojana 2026 : Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री उद्यमी योजना
लेख का नामBihar Udyami Yojana 2026
राज्यबिहार
संबंधित विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
योजना का उद्देश्यस्वरोजगार एवं उद्योग को बढ़ावा देना
अधिकतम सहायता राशि₹10 लाख
अधिकतम अनुदान₹5 लाख
अधिकतम ऋण₹5 लाख
ऋण की प्रकृतियोजना के नियमों के अनुसार ब्याजमुक्त
लाभार्थीपात्र वर्गों के युवा एवं महिलाएं
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की स्थितिआधिकारिक घोषणा के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://udyami.bihar.gov.in/

Bihar Udyami Yojana 2026 Eligibility Criteria

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या समकक्ष योग्यता भी संबंधित श्रेणी के नियमों के अनुसार मान्य हो सकती है।
  • योजना की श्रेणी के अनुसार आवेदक SC, ST, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, महिला या युवा उद्यमी श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  • आवेदक के नाम से बैंक खाता होना चाहिए।
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य को योजना का लाभ देने का प्रावधान है।
  • आवेदक को प्रस्तावित व्यवसाय के लिए निर्धारित परियोजना और अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी।
See also  PAN Card Apply Online 2026 : पैन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Bihar Udyami Yojana 2026 – सहायता राशि का विवरण

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अपना व्यवसाय या उद्योग शुरू करने के लिए अधिकतम ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस राशि में 50% तक अनुदान (सब्सिडी) और शेष 50% ऋण के रूप में दिया जाता है।

सहायता का विवरणराशि
कुल परियोजना राशि₹10,00,000 तक
सरकारी अनुदान (50%)₹5,00,000 तक
ऋण राशि (50%)₹5,00,000 तक

बिहार उद्यमी योजना में ₹5 लाख कैसे माफ होंगे?

इस योजना में स्वीकृत परियोजना लागत का अधिकतम 50% हिस्सा सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाता है, जिसे पात्र लाभार्थी को वापस नहीं करना होता है। शेष 50% राशि ऋण के रूप में दी जाती है, जिसे योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार वापस करना होता है।

उदाहरण: यदि आपकी परियोजना ₹10 लाख की स्वीकृत होती है, तो आपको ₹5 लाख तक अनुदान और ₹5 लाख तक ऋण मिल सकता है।

नोट: वास्तविक सहायता राशि, अनुदान और ऋण की शर्तें आवेदक की श्रेणी, स्वीकृत परियोजना तथा बिहार सरकार के नवीनतम दिशा-निर्देशों पर निर्भर करेंगी।

Bihar Udyami Yojana 2026 Eligibility Criteria

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या समकक्ष योग्यता भी संबंधित श्रेणी के नियमों के अनुसार मान्य हो सकती है।
  • योजना की श्रेणी के अनुसार आवेदक SC, ST, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, महिला या युवा उद्यमी श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  • आवेदक के नाम से बैंक खाता होना चाहिए।
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य को योजना का लाभ देने का प्रावधान है।
  • आवेदक को प्रस्तावित व्यवसाय के लिए निर्धारित परियोजना और अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी।

Bihar Udyami Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में नए उद्योग स्थापित करना और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार के अवसर देना।
  • छोटे एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
  • बिहार में नए रोजगार के अवसर पैदा करना।
  • स्थानीय स्तर पर उत्पादन और व्यापार को बढ़ावा देना।
  • नए उद्यमियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
See also  Bihar Niwas Praman Patra Online Apply 2026 : घर बैठे बिहार निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करना सीखें

Bihar Udyami Yojana में किन व्यवसायों के लिए मिलती है सहायता?

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत निर्धारित परियोजना सूची के अनुसार विभिन्न प्रकार के उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित किए जा सकते हैं। कुछ प्रमुख व्यवसायों के उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

1. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

  • आटा, बेसन एवं सत्तू उत्पादन
  • मसाला निर्माण
  • तेल मिल एवं दाल मिल
  • पोहा एवं चूड़ा निर्माण
  • मखाना प्रसंस्करण
  • शहद उत्पादन एवं पैकेजिंग
  • फल का जूस एवं खाद्य उत्पाद
  • बेकरी, ब्रेड, बिस्कुट एवं रस्क
  • आइसक्रीम एवं डेयरी उत्पाद
  • पशु आहार एवं मुर्गी दाना

2. कृषि आधारित उद्योग

  • बीज प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग
  • कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण
  • कृषि उपकरण निर्माण
  • खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग

3. निर्माण एवं मैन्युफैक्चरिंग उद्योग

  • फर्नीचर निर्माण
  • सीमेंट जाली, दरवाजा एवं खिड़की
  • पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स
  • गेट, ग्रिल एवं वेल्डिंग
  • कूलर निर्माण
  • LED बल्ब निर्माण
  • इलेक्ट्रिक उपकरण
  • इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित इकाइयां

4. कपड़ा एवं अन्य उद्योग

  • रेडीमेड कपड़े
  • PVC फुटवियर
  • पेपर बैग एवं पेपर प्लेट
  • फ्लेक्स प्रिंटिंग

5. तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र

  • IT बिजनेस सेंटर
  • वेब एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
  • कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग
  • मोबाइल रिपेयरिंग
  • ऑटो एवं बाइक गैराज
  • AC रिपेयरिंग
  • प्लंबिंग

6. अन्य व्यवसाय

  • सैलून एवं ब्यूटी पार्लर
  • होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबा
  • फूड ऑन व्हील्स
  • ड्राई क्लीनिंग
  • मेडिकल सेंटर
  • टूरिस्ट टैक्सी
  • टेंट हाउस एवं इवेंट मैनेजमेंट

नोट: सभी व्यवसायों की स्वीकृति और परियोजना की पात्रता आधिकारिक परियोजना सूची पर निर्भर करेगी। आवेदन के समय उपलब्ध परियोजनाओं की सूची जरूर देखें।

Bihar Udyami Yojana 2026 Required Documents

बिहार उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट, यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आय प्रमाण पत्र, यदि मांगा जाए
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • व्यवसाय एवं परियोजना से संबंधित जानकारी
See also  Ration Card Form Download 2026 : बिहार राशन कार्ड क और ख फॉर्म ऐसे डाउनलोड करें?

How to Apply Online Bihar Udyami Yojana 2026?

यदि आप बिहार उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध उपयोगकर्ता लॉगिन या पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो New Registration या Register के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • फिर पंजीकरण पूरा करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर लॉगिन से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकती है।
  • इसके बाद अब पोर्टल पर वापस जाकर अपनी लॉगिन जानकारी की सहायता से Login करें।
  • फिर लॉगिन करने के बाद मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का आवेदन फॉर्म खोलें।
  • अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, बैंक विवरण और प्रस्तावित व्यवसाय की जानकारी भरें।
  • इसके बाद अब मांगे गए सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • फिर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें।
  • अंत मे फिर आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद या आवेदन संख्या डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Important Links

Apply Online LinkClick Here
(Active Soon)
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Bihar Udyami Yojana 2026

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026 में ₹10 लाख कैसे मिलेंगे?

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में स्वीकृत परियोजना के अनुसार अधिकतम ₹10 लाख तक सहायता मिल सकती है। इसमें अधिकतम ₹5 लाख अनुदान और शेष ₹5 लाख ऋण के रूप में निर्धारित है।

बिहार उद्यमी योजना के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

आमतौर पर आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना संबंधित वर्ष की अधिसूचना के अनुसार की जाती है।

क्या बिहार उद्यमी योजना में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

हां, योजना की पात्र महिला श्रेणियों के अंतर्गत आने वाली महिलाएं निर्धारित शर्तें पूरी करके आवेदन कर सकती हैं।

बिहार उद्यमी योजना 2026 का ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?

वित्तीय वर्ष 2026-27 के आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख की पुष्टि उद्योग विभाग की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Udyami Yojana 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment