Bihar Niwas Praman Patra Online Apply 2026 : घर बैठे बिहार निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करना सीखें

बिहार निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

Bihar Niwas Praman Patra Online Apply 2026: बिहार सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को निवास प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। अब बिहार के निवासी घर बैठे RTPS Service Plus पोर्टल के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार निवास प्रमाण प्रमाण पत्र की जरूरत सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पड़ती है।

इस लेख में हम आपको बिहार निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने, जरूरी दस्तावेज, आवेदन की स्थिति चेक करने और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताए है। अगर आप इन सब के बारे मे जानना चाहते है तो पोस्ट पर बने रहे।

Bihar Niwas Praman Patra Online Apply 2026 : Overview

लेख का नामBihar Niwas Praman Patra Online Apply 2026
प्रमाण पत्रबिहार निवास प्रमाण पत्र
संबंधित विभागसामान्य प्रशासन विभाग, बिहार
पोर्टल का नामRTPS Service Plus
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुल्कफ्री
प्रमाण पत्र का स्तरअंचल, अनुमंडल एवं जिला स्तर
लाभार्थीबिहार के निवासी
आवेदन की स्थितिऑनलाइन चेक कर सकते हैं
प्रमाण पत्र डाउनलोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://serviceonline.bihar.gov.in/

Bihar Niwas Praman Patra Eligibility Criteria

बिहार निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक को निम्नलिखित पात्रता शर्तों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन में अपना सही नाम और पता दर्ज करना होगा।
  • आवेदक के पास निवास से संबंधित वैध प्रमाण होना चाहिए।
  • पहचान सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज पहचान पत्र ,या आधार कार्ड उपलब्ध होने चाहिए।
  • ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आवेदन में दी गई जानकारी दस्तावेजों से मेल खानी चाहिए।
See also  Bihar Udyami Yojana 2026 : बिहार उद्यमी योजना में मिलेंगे ₹10 लाख, ₹5 लाख तक अनुदान, जानें पात्रता और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

How to Apply Online Bihar Niwas Praman Patra 2026?

यदि आप बिहार निवास प्रमाण पत्र घर बैठे बनवाना चाहते हैं, तो RTPS Service Plus पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बिहार सरकार की आधिकारिक RTPS Service Plus वेबसाइट खोलें।

Step 2: सामान्य प्रशासन विभाग चुनें

फिर वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध सामान्य प्रशासन विभाग के विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: निवास प्रमाण पत्र सेवा चुनें

अब आपके सामने विभाग से संबंधित कई सेवाएं दिखाई देंगी। यहां आवासीय प्रमाण-पत्र का निर्गमन यानी निवास प्रमाण पत्र जारी करने के विकल्प को चुनें।

Step 4: प्रमाण पत्र का स्तर चुनें

इसके बाद आपको प्रमाण पत्र जारी करने का स्तर चुनना होगा। अपनी आवश्यकता के अनुसार निम्नलिखित विकल्पों में से चयन करें:

  • अंचल स्तर (Circle Level)
  • अनुमंडल स्तर (Sub-Division Level)
  • जिला स्तर (District Level)

Step 5: आवेदन फॉर्म भरें

अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

उदाहरण के लिए:

  • आवेदक का पूरा नाम।
  • पिता या पति का नाम।
  • जन्मतिथि।
  • पूरा आवासीय पता।
  • जिला, प्रखंड और पंचायत की जानकारी।
  • मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण।

Step 6: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और आकार में स्कैन करके अपलोड करें। दस्तावेज स्पष्ट और पढ़ने योग्य होने चाहिए।

Step 7: आवेदन सबमिट करें

फिर सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 8: आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें

अंत मे आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको Acknowledgement Receipt या आवेदन संख्या प्राप्त होगी। इसे डाउनलोड करके अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख लें।

See also  APAAR ID Kaise Banaye 2026: ऑनलाइन Registration, Eligibility, Documents और Download Process

इस प्रकार आप घर बैठे बिहार निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Niwas Praman Patra Application Status Check कैसे करें?

यदि आपने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका प्रमाण पत्र बना है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले RTPS Service Plus की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • अब आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Application Status पेज खुल जाएगा।
  • अब अपना Application Reference Number दर्ज करें।
  • फिर मांगी गई अन्य जानकारी और कैप्चा भरें और Submit पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

Bihar Niwas Praman Patra Download कैसे करें?

यदि आपका निवास प्रमाण पत्र जारी हो चुका है, तो आप उसे RTPS Service Plus पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • फिर होम पेज पर उपलब्ध नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • फिर मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • यहाँ आवश्यक सत्यापन पूरा करें।
  • इसके बाद Download विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका निवास प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

डाउनलोड किए गए प्रमाण पत्र को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रखें। जरूरत पड़ने पर इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Important Links

Online Apply LinkClick Here
Online Status Check LinkClick Here
Certificate Download LinkClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Niwas Praman Patra Online Apply 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

See also  CSC ID Registration 2026 : सीएससी सेंटर कैसे खोलें, पात्रता, फीस, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन

Leave a Comment