PM Kisan Online Apply 2026 : पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? जानें पात्रता और पूरी प्रक्रिया

PM Kisan Online Apply 2026

PM Kisan Online Apply 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी प्रत्येक चार महीने पर ₹2,000 करके सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

यदि आप भी किसान हैं और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, तो PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नया पंजीकरण कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको Bihar Udyami Yojana 2026, आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और लाभार्थी स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी देंगे।

PM Kisan Online Apply 2026 : Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
लेख का नामPM Kisan Online Apply 2026
योजना की शुरुआत24 फरवरी 2019
संबंधित विभागकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
लाभार्थीपात्र किसान परिवार
कुल आर्थिक सहायता₹6,000 प्रति वर्ष
किस्तों की संख्या3 किस्त
प्रत्येक किस्त₹2,000
भुगतान का माध्यमDBT के माध्यम से बैंक खाते में
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
e-KYCअनिवार्य
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

PM Kisan Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसका उद्देश्य खेती करने वाले पात्र किसान परिवारों को कृषि से संबंधित खर्चों में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार यह पैसा तीन बराबर किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है।

See also  Bihar Labour Card List 2026 : बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड करें, अपना नाम देखें

इस योजना का लाभ देश के पात्र भूमि धारक किसान परिवारों को मिलता है। शुरुआत में यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए थी, लेकिन बाद में इसे सभी पात्र भूमि धारक किसान परिवारों के लिए लागू कर दिया गया।

PM Kisan Online Apply 2026 Eligibility Criteria

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक किसान परिवार से संबंधित होना चाहिए।
  • किसान परिवार के नाम पर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक की भूमि का विवरण संबंधित राज्य के भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
  • किसान परिवार का सत्यापन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • आवेदक का आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण सही होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत एक पात्र किसान परिवार को ही लाभ दिया जाता है।

PM Kisan Online Apply 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • बैंक खाता संख्या
  • IFSC कोड
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • जमाबंदी या भूमि रिकॉर्ड की जानकारी
  • आवेदक का नाम और पता
  • राज्य, जिला, प्रखंड और गांव की जानकारी
  • आवश्यक होने पर अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज

How to Apply Online PM Kisan Online Apply 2026

यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां आपको New Farmer Registration का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आपके सामने नया किसान पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • फिर यहां Rural Farmer Registration या Urban Farmer Registration में से अपनी स्थिति के अनुसार विकल्प चुनें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • फिर अब Get OTP या उपलब्ध सत्यापन विकल्प के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और भूमि से संबंधित विवरण भरें।
  • इसके बाद बैंक खाते का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने के बाद आवेदन को Submit कर दें।
  • अब आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त पंजीकरण संख्या या रसीद सुरक्षित रख लें।
  • अंत मे आवेदन की स्थिति समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर चेक करते रहें।
See also  New Voter ID Card Apply Online 2026 : नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

PM Kisan e-KYC कैसे करें?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। यदि आपकी e-KYC पूरी नहीं है, तो किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Farmers Corner में e-KYC विकल्प खोलें।
  • फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
  • अब अंत मे सत्यापन पूरा करके e-KYC प्रक्रिया समाप्त करें।

यदि OTP के माध्यम से e-KYC नहीं हो पा रही है, तो नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं।

How to Check PM Kisan Online Status 2026?

यदि आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कर दिया है और उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।

  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना Registration Number दर्ज करें।
  • फिर यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो उपलब्ध विकल्प से मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से इसे पता करें।
  • इसके बाद कैप्चा और OTP सत्यापन पूरा करें।
  • अब आपके सामने आवेदन और भुगतान से संबंधित जानकारी दिखाई देगी।

यहां आप अपनी आवेदन स्थिति, पात्रता, e-KYC और किस्त से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

Important Links

Apply Online LinkClick Here
PM Kisan Status CheckClick Here 
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

FAQs – PM Kisan Online Apply 2026

PM Kisan योजना में सालाना कितने रुपये मिलते हैं?

PM योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रत्येक वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में मिलती है।

See also  Mukhyamantri Pratigya Yojana 2026 : बिहार के युवाओं को हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 मिलेंगे, ऑनलाइन आवेदन शुरू

क्या बिना जमीन वाले किसान को PM Kisan का लाभ मिलेगा?

नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान परिवार के नाम पर खेती योग्य भूमि का रिकॉर्ड होना जरूरी है।

PM Kisan का पैसा किस बैंक खाते में आता है?

पीएम किसान योजना की राशि पात्र लाभार्थी के सत्यापित बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। बैंक खाते की जानकारी सही होना जरूरी है।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में PM Kisan Online Apply 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment