New Voter ID Card Apply Online 2026 : नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Apply Online for New Voter ID

New Voter ID Card Apply Online : अगर आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और अभी तक आपका वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन नए Voter ID Card के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है।

इसके लिए आपको आधिकारिक Voters’ Service Portal पर जाकर Form 6 भरना होगा। इस लेख में हम आपको नया वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं? आवेदन की योग्यता, जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड की भूमिका और वोटर कार्ड का स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी देंगे। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।

New Voter ID Card Apply Online 2026 : Overview

लेख का नामNew Voter ID Card Apply Online 2026
लेख का प्रकारसरकारी सेवा
विभाग का नामभारत निर्वाचन आयोग
कार्ड का नामVoter ID Card (EPIC)
आवेदन फॉर्मForm 6
न्यूनतम आयु18 वर्ष
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधार कार्डदेना अनिवार्य नहीं
हेल्पलाइन नंबर1950
आधिकारिक पोर्टलvoters.eci.gov.in

New Voter ID Card Eligibility Criteria

अगर आप नया वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र निर्धारित पात्रता तिथि पर कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक संबंधित विधानसभा क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का नाम किसी दूसरे निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन में दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां सही होनी चाहिए।
  • आयु और निवास से संबंधित जरूरी प्रमाण उपलब्ध होने चाहिए।
See also  CSC Certificate Download 2026 : CSC सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें? जानें पूरा तरीका

How To Apply New Voter ID Card Apply Online 2026?

अब बिहार मे New Voter ID Card Apply Online 2026 करना काफी आसान हो गया है आप नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके सिख सकते है।

  • सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट के होम पेज पर Login/Sign-Up का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर की सहायता से अकाउंट बनाएं।
  • अब सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद New Voter Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आपके सामने Form 6 खुलेगा। यह फॉर्म पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाले नागरिकों के लिए है।
  • अब  फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें। जैसे: आवेदक का पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता, माता या पति का नाम, वर्तमान निवास का पूरा पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण।
  • अब अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • फिर आधार नंबर से संबंधित जानकारी भरना स्वैच्छिक है। यदि आपके पास आधार नंबर नहीं है, तो फॉर्म में दिए गए संबंधित विकल्प का चयन करें।
  • सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि कोई गलती है, तो उसे ठीक करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन जमा कर दें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको एक Reference Number प्राप्त होगा। इसे सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे आवेदन की स्थिति देखने में इसकी जरूरत पड़ेगी।
  • इस प्रकार आप घर बैठे नए वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
See also  Bihar Jila Niyojnalay Registration 2026 : बिहार जिला नियोजनालय में घर बैठे नाम जोड़ें, ऐसे बनाएं Employment ID

Voter ID Card Application Status कैसे चेक करें?

अगर आपने नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है और अब जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर अपने मोबाइल नंबर की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब होम पेज पर Track Application Status के विकल्प को चुनें।
  • फिर अपना आवेदन Reference Number दर्ज करें।
  • इसके बाद संबंधित राज्य का चयन करें, यदि पोर्टल पर पूछा जाए।
  • फिर Submit या Track Status पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

New Voter ID Card Download कैसे चेक करें?

अगर आपका वोटर आईडी कार्ड बन चुका है और आप उसका डिजिटल कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से e-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं।

  • फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • अब होम पेज पर E-EPIC Download के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना EPIC Number या Form Reference Number दर्ज करें।
  • फिर आवश्यक जानकारी भरकर Search करें।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
  • इसके बाद सत्यापन पूरा होने के बाद Download e-EPIC पर क्लिक करें।
  • अब आपका डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

Important Links

Voter ID Card Apply OnlineClick Here
Track Application StatusClick Here
Voter ID Card CorrectionClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

FAQs – New Voter ID Card Apply Online 2026

क्या बिना आधार कार्ड के वोटर आईडी बन सकता है?

हां, बिना आधार कार्ड के भी नए वोटर आईडी के लिए आवेदन किया जा सकता है। आधार नंबर देना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, आयु और निवास के निर्धारित प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे।

See also  Bihar Jati Certificate Online Apply 2026 : घर बैठे बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करना सीखें

क्या मोबाइल से नया वोटर आईडी कार्ड बनाया जा सकता है?

हां, आप अपने स्मार्टफोन से निर्वाचन आयोग के आधिकारिक Voters’ Service Portal पर जाकर Form 6 भर सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन और जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

वोटर आईडी कार्ड बन जाने के बाद वोट कैसे दें?

वोट डालने के लिए आपका नाम संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में होना जरूरी है। आप https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाकर अपना नाम और मतदान केंद्र की जानकारी चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष:-

दोस्तों इस लेख में New Voter ID Card Apply Online 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment