Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply: बिहार कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन शुरू, ₹22,500 तक की सहायता, आवेदन प्रक्रिया

Bihar Agricultural Aid 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति झेलने वाले किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आए चक्रवात, तेज आंधी और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी

इस बार बिहार के 5 जिलों के 9 प्रखंडों की 75 पंचायतों को शामिल किया गया है। पात्र किसान 11 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक DBT कृषि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको Bihar Krishi Input Anudan 2026 आवेदन प्रक्रिया के बारे मे पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।

Bihar Krishi Input Anudan 2026: Overview

योजना का नामबिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026
विभागकृषि विभाग, बिहार सरकार
योजना का लाभफसल क्षति पर आर्थिक सहायता
प्रभावित जिलों की संख्या05
प्रभावित प्रखंड09
प्रभावित पंचायतें75
आवेदन शुरू होने की तिथि11 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि16 नवंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Important Dates

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2026
  • फसल क्षति की अवधि: 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Benefit : कितनी मिलेगी सहायता राशि?

फसल एवं भूमि का प्रकारअनुदान की राशि प्रति हेक्टेयर
वर्षाश्रित (असिंचित) क्षेत्र₹8,500*
सिंचित क्षेत्र₹17,000
बहुवर्षीय फसल₹22,500

न्यूनतम अनुदान राशि:

  • असिंचित क्षेत्र के लिए: ₹1,000
  • सिंचित क्षेत्र के लिए: ₹2,000
  • बहुवर्षीय फसल के लिए: ₹2,500

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : किन जिलों के किसान आवेदन कर सकते हैं?

इस बार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बिहार के 5 जिलों की चयनित पंचायतों को कृषि इनपुट अनुदान योजना में शामिल किया गया है।

  • मधुबनी
  • पश्चिम चंपारण
  • मुजफ्फरपुर
  • कैमूर
  • भोजपुर

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : Eligibility Criteria

निवासबिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
किसान पंजीकरणDBT कृषि पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
फसल क्षतिप्राकृतिक आपदा से फसल प्रभावित होनी चाहिए
जिलाचयनित 5 जिलों में शामिल होना चाहिए
पंचायतविभाग की प्रभावित पंचायत सूची में नाम होना चाहिए
बैंक खाताबैंक खाते की सही जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए
सत्यापनपरिवार एवं कृषि संबंधी विवरण का सत्यापन आवश्यक

Bihar Krishi Input Anudan 2026 : Required Documents

  • किसान पंजीकरण संख्या
  • आधार कार्ड
  • आधार से संबंधित मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता संख्या एवं बैंक विवरण
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • LPC या लगान रसीद
  • गैर-रैयत किसान के लिए स्वयं घोषणा पत्र
  • परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Panchayat List कैसे चेक करें?

आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी पंचायत इस योजना की प्रभावित पंचायत सूची में शामिल है या नहीं, पंचायत सूची देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएँ।

  • सबसे पहले बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएँ।
Bihar Krishi Input Anudan 2026
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध योजनाएँ (Schemes) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब कृषि इनपुट अनुदान योजना के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद प्रभावित पंचायतों की सूची देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सूची डाउनलोड होने के बाद अपना जिला, प्रखंड और पंचायत का नाम ध्यानपूर्वक देखें।
  • अब यदि आपकी पंचायत सूची में शामिल है, तो आप योजना की अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply कैसे करें?

यदि आपकी पंचायत प्रभावित पंचायत सूची में शामिल है और आप योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Krishi Input Anudan 2026
  • फिर होम पेज पर योजनाएँ (Schemes) विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026 के विकल्प को चुनें।
  • इसके बाद आवेदन करें (Apply) विकल्प पर क्लिक करें।
Bihar Krishi Input Anudan 2026 (1)
  • अब अपना किसान पंजीकरण नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
Bihar Krishi Input Anudan 2026 (2)
  • फिर स्क्रीन पर खुलने वाले आवेदन फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • इसके बाद बैंक खाता, भूमि और फसल क्षति से संबंधित विवरण दर्ज करें।
  • फिर सभी जानकारी जाँचने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • अंत मे आवेदन पूरा होने के बाद उसकी रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।

Important Links

Apply Online LinkClick Here
Panchayat List DownloadClick Here
स्व-घोषणा प्रमाण पत्र डाउनलोडClick here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Bihar Krishi Input Anudan 2026

बिहार कृषि इनपुट अनुदान 2026 की अंतिम तारीख क्या है?

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कृषि इनपुट अनुदान योजना में कितनी राशि मिलती है?

भूमि और फसल की श्रेणी के अनुसार उपलब्ध जानकारी में ₹8,500, ₹17,000 और ₹22,500 प्रति हेक्टेयर की दरें दी गई हैं। वास्तविक राशि विभागीय नियमों के अनुसार मिलेगी।

गैर-रैयत किसान कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं?

गैर-रैयत किसानों के लिए स्वयं घोषणा पत्र की व्यवस्था है। उन्हें भी अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Bihar Krishi Input Anudan 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment