ONGC Scholarship 2026-27: छात्रों को मिलेगी ₹48,000 की सालाना स्कॉलरशिप, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ONGC Scholarship 2026–27

अगर आप इंजीनियरिंग, MBBS या जियोलॉजी जैसे प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं और आर्थिक सहायता की तलाश में हैं, तो ONGC Scholarship 2026-27 आपके लिए उपयोगी हो सकती है। ONGC Foundation की इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है।

चयनित विद्यार्थियों को हर साल ₹48,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस लेख में हम आपको ONGC Scholarship 2026-27 ,आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा तिथि, प्रश्न-पत्र का पैटर्न और पुरस्कारों की पूरी जानकारी दी गई है। ये सब जानने के पोस्ट को लास्ट तक पढे।

ONGC Scholarship 2026-27 : Overview

स्कॉलरशिप का नामONGC Scholarship 2026-27
संचालित संस्थाONGC Foundation
शैक्षणिक सत्र2026-27
स्कॉलरशिप राशि₹48,000 प्रतिवर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि18 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
चयन प्रक्रियाशैक्षणिक मेरिट के आधार पर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ongcscholar.org/

ONGC Scholarship 2026-27 क्या है?

ONGC Scholarship एक आर्थिक सहायता कार्यक्रम है, जिसे ONGC Foundation द्वारा संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना है जो पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उच्च शिक्षा का खर्च उठाने में कठिनाई महसूस करते हैं।

इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को ₹48,000 प्रतिवर्ष की सहायता दी जाएगी। यानी यह राशि लगभग ₹4,000 प्रतिमाह के बराबर होती है। इस कार्यक्रम के तहत कुल 2,000 छात्रवृत्तियां दी जानी हैं। इनमें से 50 प्रतिशत छात्रवृत्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित बताई गई हैं।

See also  Jawaharlal Nehru Fellowship 2026 : हर महीने ₹1 लाख की फेलोशिप, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

ONGC Scholarship 2026-27 : Eligibility Criteria

ONGC स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • विद्यार्थी संबंधित पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पाठ्यक्रम नियमित और पूर्णकालिक (Full Time) होना चाहिए।
  • 1 अगस्त 2026 को आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • पिछली qualifying परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • विद्यार्थी को निर्धारित पारिवारिक आय सीमा की शर्त भी पूरी करनी होगी।

ONGC Scholarship 2026: Family Income Limit

श्रेणीअधिकतम वार्षिक पारिवारिक आय
SC/ST₹4.50 लाख से कम
OBC₹2 लाख से कम
General-EWS₹2 लाख से कम

ONGC Scholarship 2026: कौन-कौन से कोर्स शामिल हैं?

कोर्स का स्तरपात्र पाठ्यक्रमन्यूनतम अंक
UGEngineering / B.Tech12वीं में 60%
UGMBBS12वीं में 60%
PGMaster’s in Geologyस्नातक में 60%
PGMaster’s in Geophysicsस्नातक में 60%

Important Documents for ONGC Scholarship 2026

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट (PG कोर्स के विद्यार्थियों के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • संबंधित श्रेणी और पारिवारिक आय के प्रमाण-पत्र, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं
  • बैंक खाते का विवरण
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा आवेदन पोर्टल पर बताया जाए

How To Apply ONGC Scholarship 2026-27?

  • सबसे पहले NSP Portal पर जाकर OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद ONGC Scholarship Portal खोलें।
  • फिर नए उम्मीदवार Registration और पुराने उम्मीदवार Login करें।
  • अब मांगी गई जानकारी भरें और Passkey सुरक्षित रखें।
  • इसके बाद OTR नंबर सहित व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक विवरण दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म की जांच करके Submit करें।
  • अब आवेदन की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
See also  Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Portal Re open : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और छात्रवृत्ति राशि

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

FAQs – ONGC Scholarship 2026-27

ONGC Scholarship 2026-27 में कितनी राशि मिलेगी?

ऑनलाइन चयनित विद्यार्थियों को ₹48,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

ONGC Scholarship के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 बताई गई है।

ONGC स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

भारत के ऐसे पात्र विद्यार्थी जो निर्धारित प्रोफेशनल कोर्स के प्रथम वर्ष में नियमित रूप से पढ़ रहे हैं और अन्य शर्तें पूरी करते हैं, आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में ONGC Scholarship 2026-27 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment