Voter ID Card Download Kaise Kare 2026 : वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें, जानें पूरी प्रक्रिया

Voter ID Card Download Guide (1)

Voter ID Card Download Kaise Kare 2026: अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं खो गया है या आपके पास उसका प्रिंटेड कार्ड नहीं है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप घर बैठे अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड यानी e-EPIC Download कर सकते हैं।

इसके लिए आपको अपना EPIC नंबर या संबंधित जानकारी और पोर्टल पर लॉगिन करने की सुविधा चाहिए। इस लेख में हम आपको वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने, जरूरी जानकारी, नए वोटर के रजिस्ट्रेशन और आवेदन की स्थिति चेक करने की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताएंगे।

Voter ID Card Download Kaise Kare 2026 : Overview

आर्टिकल का नामVoter ID Card Download Kaise Kare
कार्ड का नामVoter ID / e-EPIC
जारी करने वाला विभागभारत निर्वाचन आयोग
लाभार्थीपंजीकृत मतदाता
डाउनलोड का माध्यमऑनलाइन
डाउनलोड शुल्कडिजिटल e-EPIC डाउनलोड निःशुल्क
जरूरी जानकारीEPIC नंबर या संबंधित आवेदन विवरण
आधिकारिक वेबसाइटvoters.eci.gov.in

Voter ID Card Download करने के लिए जरूरी जानकारी

अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने से पहले नीचे दी गई जानकारी तैयार रखें।

  • वोटर आईडी कार्ड का EPIC नंबर होना चाहिए।
  • निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी होना चाहिए।
  • मोबाइल पर OTP प्राप्त करने की सुविधा होनी चाहिए।
  • यदि नया आवेदन किया है, तो आवेदन का Reference Number चाहिए।

Voter ID Card Online Download Kaise Kare?

अगर आपका वोटर आईडी कार्ड पहले से बन चुका है और आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट खुलने के बाद Login या Sign-Up के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या EPIC नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद उपलब्ध सेवाओं में E-EPIC Download के विकल्प को चुनें।
  • अब अपना EPIC नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • यदि पोर्टल OTP मांगता है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन करें।
  • फिर सत्यापन पूरा होने के बाद e-EPIC डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • अंत मे Download के विकल्प पर क्लिक करके अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड PDF में सेव कर लें।
See also  Smart PDS Ration Card Member Add 2026 : बिहार राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम ऑनलाइन कैसे जोड़ें?

Voter ID Card Download करने के लिए पात्रता

e-EPIC डाउनलोड करने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपका नाम मतदाता सूची में पहले से दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा निम्न बातों का ध्यान रखें।

  • आवेदक का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक के पास EPIC नंबर होना चाहिए या पोर्टल पर मांगी गई पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल की सुविधा होनी चाहिए।
  • OTP सत्यापन की जरूरत पड़ने पर उसे पूरा करना होगा।

नया Voter ID Card कैसे बनाएं?

यदि आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो आपको पहले नए वोटर के रूप में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा Form 6 की सुविधा दी गई है। नया वोटर आईडी बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया नीचे बताया गया है।

  • सबसे पहले Voters Services Portal पर जाएं।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल की मदद से लॉगिन करें।
  • फिर होम पेज पर New Voter Registration / Fill Form 6 का विकल्प चुनें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • फिर मांगे गए फोटो और आयु एवं निवास से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद भरी गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
  • अब आवेदन को Submit कर दें।
  • अंत आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाला Reference Number सुरक्षित रख लें।

इसके बाद आप इसी Reference Number की सहायता से अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद e-EPIC डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।

See also  PM Gramin Awas Yojana List 2026 : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की नई लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें

Voter ID Card बनाने के लिए पात्रता

इस कार्यक्रम के तहत कुल 400 सीटों पर 18 प्रकार के हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अलग-अलग कला के लिए सीटों की संख्या नीचे दी गई है।

नया वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सामान्य मतदाता को निम्न शर्तें पूरी करनी होती हैं।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • निर्धारित अर्हता तिथि पर आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को कानून के अनुसार मतदाता बनने के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया गया होना चाहिए।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता पंजीकरण के लिए वर्ष में 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की अर्हता तिथियां लागू होती हैं।

Voter ID Card के लिए जरूरी दस्तावेज

दस्तावेजउपयोग
पासपोर्ट साइज फोटोपहचान के लिए
आयु प्रमाण पत्रजन्मतिथि सत्यापन के लिए
निवास प्रमाण पत्रपते के सत्यापन के लिए
मोबाइल नंबरआवेदन और OTP के लिए
अन्य निर्धारित दस्तावेजनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार

Voter ID Application Status कैसे चेक करें?

अगर आपने नया वोटर आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया है, तो उसकी स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले voters.eci.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • फिर अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें।
  • इसके बाद Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन के समय प्राप्त Reference Number दर्ज करें।
  • फिर आवश्यक जानकारी भरकर Submit करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

Important Links

Download Voter Id CardClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelClick Here
Join Telegram ChannelClick Here
Home PageClick Here

FAQs – Voter ID Card Download 2026

अगर EPIC नंबर नहीं पता है तो क्या करें?

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें?

सबसे पहले EPIC नंबर और लॉगिन विवरण जांचें। मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आने या अन्य तकनीकी समस्या होने पर कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या निर्वाचन आयोग की सहायता सेवा से संपर्क करें।

वोटर आईडी कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

यदि आपके वोटर आईडी कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या अन्य जानकारी गलत है, तो आधिकारिक Voters Services Portal पर Form 8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-

दोस्तों इस लेख में Voter ID Card Download 2026 के बारे बारे मे स्टेप बाई स्टेप बताएं है , अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो लेख को आगे दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Leave a Comment